सर्राफा दुकान पर हुए गोलीकांड का हुआ खुलासा।
जनपत की खबर May 04, 2021 at 01:35 PM , 388लखनऊ।
30 अप्रैल को गुडंबा थाना अंतर्गत एक ज्वेलरी शॉप में लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने नाकाम होने पर व्यापारी पीयूष अग्रवाल को गोली मार दी थी अब इस पूरे मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है पूछताछ जारी है बताया जा रहा है कि घर में बर्तन धुलने वाली महिला ने लूट की योजना बनाई थी उसके पति ने भी दिया था महिला का साथ।
डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर और एडीसीपी उत्तरी आईपीएस प्राची सिंह के कुशल नेतृत्व में एसीपी गाजीपुर और प्रभारी निरीक्षक गुडंम्बा फरीद अहमद की सक्रियता के चलते पूरे घटनाक्रम का हुआ खुलासा।
ज्वेलरी शॉप में घुसे बदमाशों ने मारी थी व्यापारी को गोली घर में बर्तन धुलने वाली महिला व उसके पति को किया गया गिरफ्तार। डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर व एडीसीपी उत्तरी आईपीएस प्राची सिंह की सक्रियता व काम के प्रति सजगता के चलते उत्तरी क्षेत्र में लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
अंजनी ज्वेलर्स की दुकान पर लूट करने आये बदमाशों ने किराना व्यवसायी को मारी थी गोली।
सनसनी खेज वारदात के खुलासे में लगाई गई पुलिस की कई टीमें।
बदमाशों को गिरफ्तार करने में खंगाले गए थे घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे।
सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस की टीम पहुंची थी बदमाशों के करीब।
सर्राफा मालिक अनुराग अवस्थी को लूटने के लिए एक महिला ने अपने साथियों के साथ बनाया था पूरा प्लान।
लखनऊ के उत्तरी जोन की क्राइम टीम ने निभाई खुलासे में अहम भूमिका।
फरार आरोपी बताया जा रहा है इस घटना का मास्टरमाइंड महिला का खास आदमी।
आरोपी राकेश कश्यप उर्फ गोपाल कश्यप व उसकी पत्नी संगीता कश्यप को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
अंजनी ज्वेलर्स की दुकान में लूट करने आये अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दे रही दबिश।
उत्तरी जोन की क्राइम टीम के साथ थानाध्यक्ष की टीम को वारदात के खुलासे में मिली सफलता।
गुडम्बा थाना क्षेत्र स्थित छुइया पुरवा चौराहे के पास बीते शुक्रवार की देर शाम हुई थी वारदात।।































Comments