*नोएडा पुलिस को सलाम : जब अपनों ने नहीं दिया मरे व्यक्ति को कंधा तब पुलिस ने करवाया अंतिम संस्कार, कमिश्नर आलोक सिंह ने की सराहना -*
अन्य खबरे Apr 28, 2021 at 09:57 AM , 386नोयडा।
- पुलिस ने दिए कोरोना से मरे व्यक्ति को कंधा
- अपनों ने ही पीछे बढ़ाए कदम, तब पुलिस ने दिखाया मानवीय चेहरा
- मृतक की बेटी से करवाया अंतिम संस्कार
- अभी तक जिले में करीब 200 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हुए
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। रोजाना करीब एक दर्जन लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हो रही है। लेकिन यह महामारी ऐसी है कि मृतकों को कोई अंतिम संस्कार करने की तो दूर की बात कोई कंधा देने के लिए भी सामने नहीं आ रहा है। कोरोना संक्रमण से होने वाली मृत्यु के बाद मृतक के अपने भी शवों को छुने से डर रहे है। अपनों को अंतिम समय में कंधा देने के लिए कोई रिश्तेदारए पड़ोसी आगे आने की हिम्मत नही जुटा पा रहा है। लेकिन में ऐसे समय में नोएडा पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है।
नोएडा पुलिस न सिर्फ लोगों को आखिरी कंधा दे रही हैए बल्कि ऐसे शवों का अंतिम संस्कार भी कर रही है। जिनको कोई मुखाग्नि करने के लिए आगे नहीं आ रहा है। मंगलवार के नोएडा सेक्टर.20 थाना पुलिस क्षेत्र में स्थित सेक्टर.19 में रहने वाले 52 साल के एक व्यक्ति की घर पर कोरोना से मौत हो गई थी। उनका शव कई घंटे घर मे पड़ा रहा। लेकिन कोई पड़ोसी भी उनकी मदद करने आगे नहीं आया।
*पुलिस ने करवाया अंतिम संस्कार*
मृतक की बेटी और उसकी पत्नी के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वह अंतिम संस्कार करा सकें। ऐसे में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद सेक्टर.19 के कार्यवाहक चैकी प्रभारी हरी सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को ना सिर्फ कंधा दिया गया। बल्कि शव को अंतिम निवास पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतक के शव को जलाने के लिए चिता के लिए लकड़ियों की व्यवस्था भी खुद की। इसके बाद मृतक की बेटी से मुखाग्नि दिलवाई गई। नोएडा पुलिस ने कोरोना काल के दौरान एक बार फिर अपना मानवीय चेहरा दिखाया है।
*जिले में करीब 200 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित*
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तैनात करीब 200 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित है। लगातार जिले में हालत गंभीर होती जा रही है। जब से कोरोना महामारी फैली है। तब से अब तक जिले में 2 पुलिसकर्मी की मौत कोरोना वायरस से हुई है। जिले की स्थिति अब सामान्य नहीं दिखाई दे रही है। गौतमबुद्ध नगर में अभी तक 181 लोगों की मौत इस कोरोना वायरस के कारण हो चुकी है। जनपद में 37 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गए है।
*पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने की सराहना*
इस विषय पर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह का कहना है कि ऐसे विपरीत समय में सबको एक साथ मिलकर खड़े रहना चाहिए। पुलिस टीम द्वारा किया गया कार्य काफी सराहनीय है। नोएडा पुलिस हमेशा शहर की जनता के लिए मैदान में खड़ी है। अगर किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी है तो वह गौतमबुद्ध नगर पुलिस को कॉल करके मदद मांग सकता है।



























Comments