जिससे लाचार होकर सिस्टम के आगे लाचार होकर मृतक मां के दोनों बेटों ने एक रिक्शे से अपनी मां का शव घर ले जा रहे
हेडलाइंस Apr 25, 2021 at 11:10 PM , 372लखनऊ!
राजधानी लखनऊ के हजरतगंज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग महिला को उनके दो बेटे रिक्शे से ले जा रहे हैं. जब यह वीडियो वायरल हुआ तो इसकी सच्चाई निकल कर सामने आए.
आपको बता दें कि यह युवक वर्तमान समय में सिविल हॉस्पिटल के धोबी बताए जा रहे हैं. जब इस वीडियो की पड़ताल की गई तो पता चला कि इनकी मां की तबीयत अचानक खराब हुई. हॉस्पिटल में इलाज के दौरान इनकी मां की मौत हो गई.
मौत होने के बाद सिविल अस्पताल के बाहर दोनों युवक घंटों एंबुलेंस का इंतजार करते रहे पर एंबुलेंस का कुछ आता पता नहीं चला. जिससे लाचार होकर मृतक मां के दोनों बेटों ने एक रिक्शे से अपनी मां का शव घर ले जा रहे हैं.
वीडियो में आप साफ़ देख सकते हैं किस तरह से मृतक मां के दोनों बेटे लाचार होकर सिस्टम के आगे हार गए. प्रदेश के कई कोनों ऐसे कई वीडियो और तस्वीरें सामने आ रहे हैं जहां पर पीड़ित परिवार लाचार होकर ऑटो ,ई-रिक्शा, रिक्शे से अपनों का शव लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं.
सवाल
हजरतगंज के सिविल अस्पताल से महज 300 मीटर की दूरी पर लालबाग कोविड-19 कमांड सेंटर के सामने लालबाग गर्ल्स कॉलेज के अंदर आपको 20 से 25 सरकारी एंबुलेंस खड़ी मिलेंगी. सवाल यह है कि एंबुलेंस होने के बावजूद हेल्पलाइन नंबर पर जब कोई पीड़ित फोन कर मदद मांगता है तो आखिर क्यों नहीं समय से एंबुलेंस पीढ़ीत तक पहुंचती है.





























Comments