श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने व्यक्त की शोक संवेदना*
जनपत की खबर Apr 25, 2021 at 04:35 PM , 377*श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने व्यक्त की शोक संवेदना*
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जनपद मऊ की रविवार को दिन में 12 बजे कांफ्रेंसिंग के द्वारा यूनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों से संवाद कर तहलका न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार अरुण सिंह भीमा के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। सदस्यों ने अपने विचार में भीमा को निर्भीक, साहसी एवं स्वतंत्र विचार का पत्रकार बताया। सभी लोगों ने कहा कि उनके निधन से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति हुई है। पत्रकारिता के जगत में हम लोगों का साथी आखिरकार कैंसर की बीमारी से जिंदगी की जंग हार गया। सभी लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिवार को दुख सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक सुधाकर पांडे, उपाध्यक्ष बाल चंद त्यागी, विनोद कुमार सिंह, महामंत्री, नागेंद्र राय मंत्री, डॉक्टर आजाद नोमानी, संगठन मंत्री विजय नारायण पांडे, कोषाध्यक्ष विश्वजीत उपाध्याय, अमित राय, रामनरेश पांडे, मोहम्मद अशरफ, रंजीत राय, प्रवीण राय विजय कुमार गुप्ता, बृजराज आदि लोग रहे।































Comments