*210 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब व बनानें के अन्य उपकरण तथा 115 शीशी अवैध देशी शराब के साथ कुल 04 गिरफ्तार-*
जनपत की खबर Apr 24, 2021 at 05:52 PM , 450210 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब व बनानें के अन्य उपकरण तथा 115 शीशी अवैध देशी शराब के साथ कुल 04 गिरफ्तार-*
पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 24.04.2021 को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना *मधुबन* पुलिस द्वारा धर्मपुर विसूनपुर के पास से 210 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब व शराब बनानें के अन्य उपकरण 03 किलों यूरिया, 500 ग्राम नौसादर, 500 ग्राम फिटकरी तथा 04 किलों नमक बरामद किया गया जबकि आरोपी भाग गया। थाना *हलधरपुर* पुलिस द्वारा आदर्श आचार संहिता का उलंधन कर एक सेन्ट्रों कार से शराब ले जाते सुनील सिंह पुत्र स्व0 घू्वनारायण सिंह, अनुराग यादव पुत्र बब्बन यादव, गिरीकान्त विस्वकर्मा पुत्र प्रमोद विस्वकर्मा निवासीगण पिन्डोहरी थाना हलधरपुर जनपद मऊ तीनों के कब्जे से कुल 90 शीशी (200 एमएल) देशी शराब लैला बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर धारा 171 इ आइपीसी तथा धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया तथा कार को अन्तर्गत एमवी एक्ट सीज किया गया। थाना *मुहम्मदाबाद* पुलिस द्वारा कोइरियापार से अजीत मौर्या पुत्र गोवर्धन मौर्या निवासी कोइरियापार थाना मुहम्मदाबाद के कब्जे से 25 शीशी देशी शराब बन्टी-बबली बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।































Comments