*ग्रेटर नोएडा में महिला डॉक्टर ने 14वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, 2 दिनों पहले हुई थी कोरोना संक्रमित -*
अन्य खबरे Apr 24, 2021 at 10:24 AM , 418नोएडा।
बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लोग मानसिक तनाव में चलने लगे हैं। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली एक 30 साल की महिला ने सोसाइटी की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में स्थित पैरामाउंट हाउसिंग सोसायटी में रहने वाली एक महिला में 2 दिनों पहले कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। महिला के अलावा उसका पति भी कोरोना संक्रमित पाया गया था।
बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर थी। महिला किसी अस्पताल या क्लिनिक में कार्यरत थी। कुछ दिनों से महिला की तबियत खराब चल रही थी। जिसके बाद महिला डॉक्टर ने अपनी कोरोना की जांच करवाई। जिसमें महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई थी। जब से महिला मानसिक तनाव में चल रही थी। महिला के अलावा उनका पति भी कोरोना वायरस संक्रमित था। जिसके चलते महिला ने शनिवार की सुबह अपने फ्लैट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस हर एक एंगल से मामले की जांच कर रही है।
*कैलाश अस्पताल में भी एक व्यक्ति ने की थी आत्महत्या*
आपको बता दें कि दिल्ली के शाहदरा में रहने वाला 51 साल का सुनील बीते 18 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव हो गया था। जिसका इलाज नोएडा के सेक्टर-27 में स्थित कैलाश अस्पताल में हो रहा था। शुक्रवार की दोपहर को 51 साल के सुनील ने कैलाश अस्पताल की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी थी। अस्पताल का स्टाफ सुनील को अस्पताल में लेकर गए थे। लेकिन डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया थी।



























Comments