आंधी पानी से हुआ गेहू की फसल को खासा नुकसान
हेडलाइंस May 05, 2020 at 08:43 PM , 302Krishna kumar shukla
गोला गोकर्णनाथ खीरी । तहसील गोला क्षेत्र मेे आज दोपहर लगभग बारह बजे अचानक आंधी पानी ओलाव्रष्टि से फसलो को खासा नुकसान हुआ है । मालूम हो कि आज गोला सहित आस पास के क्षेत्रो मे अचानक आये तुफान के साथ आंधी पानी व ओलो से गेहूं की फसल को खासा नुकसान का सामना करना पडा है वही गांवो मे सडकों पर पानी निकलने से आवागमन बाधित हो रहा है। इतना ही नही ब्लाक कुम्भी के गांव ममरी मे गांव के बीचों बीच सड़क पर हल्की फुल्की बारिश मे ही गांव की गली तालाब नुमा दिखाई दे रही है ।जिससे ग्राम प्रधान ममरी के द्रारा विकास कार्यों को कराये जाने की पोल खोल कर रख देने का कार्य कर रही है। और ग्रामीणो को उस कीचड़ भरे रास्ते से निकल कर अपने घरों को जाना पड रहा है।सड़क पर पानी का निकास न होने से गंदे पानी से संक्रमण का खतरा बना हुआ है ।






_page-0001.jpg)





















Comments