मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जताया गहरा शोक

जनपत की खबर , 31

लखनऊ, 20 नवंबर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूजनीय माताजी श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुखद घटना पर अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया।

उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के स्वर्गवास का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। इस कठिन समय में उनकी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री और उनके समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और त्याग प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की अनमोल पूंजी होते हैं। मां का साया सिर से उठ जाना ऐसी क्षति है, जिसकी पीड़ा शब्दों में व्यक्त नहीं की जा सकती।

श्री मौर्य ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य दें।

Related Articles

Comments

Back to Top