सरदार पटेल की जयंती पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- अब भारत में दो कानून नहीं चलेंगे

जनपत की खबर , 15

**लखनऊ।** सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रवाद और समान कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया।
 
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब भारत में दो कानून नहीं चलेंगे। एक देश में एक विधान और एक निशान की व्यवस्था होगी। सरदार पटेल ने इस संकल्प को साकार किया था और आज देश के गृहमंत्री उनके सपने को आगे बढ़ा रहे हैं।
 
सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता को खतरा तब पैदा होता है, जब समाज जाति और क्षेत्र के नाम पर बंटने लगता है। जातिवाद और क्षेत्रवाद ऐसी बीमारियां हैं, जो समाज की प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करती हैं।
 
उन्होंने आगे कहा कि जो लोग जिन्ना को अपना आदर्श मानते हैं, वे लौहपुरुष सरदार पटेल को अपना आदर्श कैसे मान सकते हैं। लौहपुरुष का अनुयायी वही हो सकता है, जिसके मन में राष्ट्रवाद की भावना हो।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय एकता को चुनौती देने के लिए किए जा रहे कुत्सित प्रयासों का हम सभी को मिलकर मुकाबला करना होगा। यही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Related Articles

Comments

Back to Top