मलेशिया से भारत लाए गए तीन फरार गैंगस्टर, प्रत्यर्पण के बाद पुलिस हिरासत में भेजे गए

अन्य खबरे , 9

नई दिल्ली। विदेश में छिपकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप में वांछित तीन गैंगस्टरों को मलेशिया से भारत लाया गया है। प्रत्यर्पण की कार्रवाई पूरी होने के बाद तीनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह, अजय सिंह और पवनदीप सिंह के रूप में हुई है। तीनों पर बंबीहा गिरोह से जुड़े होने और विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप हैं।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपियों पर जबरन वसूली, सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी सहित कई गंभीर मामलों में संलिप्तता के आरोप हैं। इसके अलावा लुधियाना में ग्रेनेड हमले की नाकाम साजिश से भी इनका कथित संबंध बताया जा रहा है।

मलेशिया से प्रत्यर्पण के बाद अब पुलिस हिरासत में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां इनके अंतरराष्ट्रीय संपर्कों, आपराधिक नेटवर्क और कथित गतिविधियों से जुड़े अहम सुराग जुटाने में लगी हैं। अधिकारियों को पूछताछ के दौरान कई मामलों में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Comments

Back to Top