अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जनपत की खबर , 18

 **लखनऊ।** पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 8वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अटल जी के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रहित और सुशासन को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके व्यक्तित्व में संवेदनशीलता, दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण का अद्भुत समन्वय था।
 
उन्होंने कहा कि अटल जी ने अपने राजनीतिक जीवन में सिद्धांतों और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करते हुए देश को नई दिशा देने का कार्य किया। प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में देश ने विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन और उनके विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उनके आदर्शों पर चलते हुए देश और प्रदेश के विकास तथा जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

Related Articles

Comments

Back to Top