थाना कृष्णा नगर क्षेत्र मार्केट मे सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रही धज्जियां
जनपत की खबर May 03, 2020 at 05:29 PM , 746अखिलेश
लखनऊ संवाददाता
राजधानी के कैंट क्षेत्र के अंतर्गत बाराबिरवा नहर कानपुर रोड पर स्थित मानसरोवर मार्केट मे सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां खुले आम उड़ाई जा रही हैं दरअसल यह मार्केट थोक व्यापारियों की है इस मार्केट में किराना, स्टेशनरी, दोना, पत्तल, गिलास, प्लास्टिक सामान , बेकरी इत्यादि दैनिक उपयोग का सामान दुकानदारों को बिक्री किया जाता है। यहां सामान लेने के लिए लगभग 10 से 20 किलोमीटर दायरे के दुकानदारो की भीड़ प्रातः काल से ही लग जाती है। एक निशचित समयानुसार सामान लेने मे दुकानदार अपनी और अपने दायरे मे आने वाले लोगो की जिन्दगियो की परवाह किये बिना जूझते नजर आते है और दुकानदार भी भीडतंत्र को सामान पूर्ति करने में उलझे रहते हैं जिससे कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करा पाना मुश्किल हो जाता है यहां मार्केट में एक भी पुलिस प्रशासन का सिपाही व होमगार्ड तक नजर नहीं आता। जबकि यहीं से चंद कदमो की दूरी पर बाराबिरवा चौकी और फिनिक्स मॉल पुलिस चौकी स्थित है फिर भी क्षेत्र मे तैनात जिम्मेदार इस मामले से अंजान नजर आ रहे है सूत्रों के अनुसार यहां मार्केट मे कई दुकाने खाली और बंद रहती हैं जिसमें यहां बाहर से आए मजदूर, फुटपाती दुकानदार व ठेले वाले रहते हैं यह सभी मजदूर किसी भी प्रकार का सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते और जुआ खेलते दिखाई देते हैं जिससे कि संक्रमण फैलने का आशंका बनी हुई है ऐसे में क्षेत्र में तैनात कृष्णानगर कोतवाली व जिम्मेदार अधिकारियों को मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मार्केट में सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने की अत्यंत आवश्यकता है































Comments