16 अगस्त को होगा "हरियाली उत्सव सीजन फाइव – खुशहाल लाइफ", पोस्टर हुआ रिलीज

अन्य खबरे , 62

"नव अंशिका हरियाली क्वीन 2026" और "स्वीट 60 हरियाली क्वीन" सहित कई रोचक प्रतियोगिताएं रहेंगी आकर्षण का केंद्र

 

लखनऊ, 4 अगस्त। रेल विहार एवं नव अंशिका फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 16 अगस्त को "हरियाली उत्सव सीजन फाइव – खुशहाल लाइफ" का आयोजन गोमती नगर के विराज खंड स्थित होटल क्लासिक कलेक्शन (हैनीमैन चौराहा के निकट) में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम का पोस्टर मंगलवार को रेल विहार कॉलोनी परिसर में नव अंशिका फाउंडेशन की उपाध्यक्ष नीरा लोहानी तथा रेल विहार सोसाइटी की गरिमा श्रीवास्तव और रचना सिंह ने जारी किया।

नव अंशिका फाउंडेशन की अध्यक्षा नीशू त्यागी ने बताया कि कार्यक्रम में रैंप वॉक, टैलेंट हंट और विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। मुख्य आकर्षण "नव अंशिका हरियाली क्वीन 2026" तथा "स्वीट 60 हरियाली क्वीन 2026" प्रतियोगिताएं रहेंगी। इसके अलावा बेस्ट हेयर स्टाइल, ड्रेस, स्माइल, पर्सनैलिटी, परफॉर्मेंस, रैंप वॉक, मेकअप, डांस, टैलेंट, मेहंदी, सुंदरी, कजरा, चूड़ी श्रृंगार, एक्सप्रेशन, सिंगर, ऑर्नामेंट, फुटवियर और नेल्स सहित अनेक श्रेणियों में टाइटल अवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक महिलाएं मोबाइल नंबर 9721700025 एवं 9335222238 पर संपर्क कर सकती हैं। कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी नव अंशिका फाउंडेशन के फेसबुक पेज पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम के सह-संयोजक एवं थिएटर एंड फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव दबीर सिद्दीकी ने बताया कि हरियाली तीज का पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है, जो इस वर्ष 15 अगस्त को पड़ रहा है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के कारण इस बार हरियाली उत्सव का आयोजन अगले दिन 16 अगस्त को किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पर्व आस्था, प्रेम, सौंदर्य और प्रकृति के उत्सव का प्रतीक है। इसी भावना को आधुनिक स्वरूप देते हुए महिलाओं की रुचि के अनुरूप "हरियाली उत्सव सीजन फाइव – खुशहाल लाइफ" का आयोजन विशेष आकर्षणों के साथ किया जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top