बहराइच पुलिस का बड़ा खुलासा, 24 घंटे में लूटकांड का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्तार

अन्य खबरे , 24

बहराइच। बहराइच पुलिस ने राहगीर से लूट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹2,10,400 नकद, एक पीओएस मशीन, .315 बोर का तमंचा व कारतूस, दो मोटरसाइकिल तथा अन्य सामान बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम ने अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह तथा क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण में स्वाट/सर्विलांस टीम और थाना पयागपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को अयोध्या प्रसाद ने इंडियन बैंक, खजुही शाखा से ₹1,00,200 निकालने के बाद मसैडी चौराहे की ओर जाते समय भिंगुरी नहर पुलिया के पास मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों द्वारा लूटे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में थाना पयागपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 30 जुलाई को खजुरी गांव के पास घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि वे लूटी गई रकम का बंटवारा करने जा रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद सहबान, सूर्यकुमार सिंह, जयसिंह और वीरेन्द्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से ₹2.10 लाख नकद, पीओएस मशीन, दो मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा, कारतूस और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Comments

Back to Top