JEECUP 2026: तीसरे चरण का सीट आवंटन जारी, 24 जुलाई शाम 6 बजे तक कराएं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
अन्य खबरे Jul 21, 2026 at 07:07 PM , 17आवंटित हेल्प सेंटर पर मूल प्रमाण-पत्रों के साथ पहुंचना अनिवार्य, आगे की जानकारी परिषद के पोर्टल पर उपलब्ध
लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने तृतीय चरण की काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। परिषद की ओर से जारी सूचना के अनुसार, तीसरे चरण में संस्था या पाठ्यक्रम का आवंटन प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) की प्रक्रिया 21 जुलाई से 24 जुलाई 2026 की सायं 6:00 बजे तक निर्धारित सहायता केंद्रों (Help Centers) पर संचालित की जा रही है।
परिषद ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ आवंटित हेल्प सेंटर पर उपस्थित होकर अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी करें। समय सीमा के बाद सत्यापन न कराने वाले अभ्यर्थियों को आगे की प्रवेश प्रक्रिया में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
काउंसलिंग, सीट आवंटन और प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सभी नवीनतम सूचनाएं एवं विस्तृत जानकारी परिषद के आधिकारिक पोर्टल jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से पोर्टल का अवलोकन करते रहें।



























Comments