चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में आज यूपी सरकार पेश करेगी स्टेटस रिपोर्ट, SIT जांच की प्रगति से कराएगी अवगत

जनपत की खबर , 28

**एफआईआर, गिरफ्तारियां, बरामदगी और विवेचना का ब्यौरा अदालत के समक्ष रखा जाएगा; मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ करेगी सुनवाई।**
 

 
**लखनऊ।** चर्चित **चढ़ावा चोरी प्रकरण** में उत्तर प्रदेश सरकार सोमवार को **सुप्रीम कोर्ट** में अपनी **स्टेटस रिपोर्ट** दाखिल करेगी। रिपोर्ट में एफआईआर दर्ज होने के बाद अब तक की जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी, बरामदगी और विवेचना की प्रगति का विस्तृत विवरण अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
 
सरकार अदालत को यह भी बताएगी कि **विशेष जांच दल (SIT)** की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर **आठ आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया**, जबकि मामले की विस्तृत विवेचना अभी जारी है।
 
स्टेटस रिपोर्ट में एसआईटी की **अंतिम जांच रिपोर्ट** तैयार होने की वर्तमान स्थिति और रिपोर्ट सौंपने के लिए शासन द्वारा दिए गए अतिरिक्त समय की जानकारी भी सुप्रीम कोर्ट को दी जाएगी। हालांकि, **एसआईटी अपनी अंतिम रिपोर्ट सीधे सुप्रीम कोर्ट में दाखिल नहीं करेगी।**
 
मामले से संबंधित विभिन्न याचिकाओं पर सोमवार को **मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत** की अध्यक्षता वाली पीठ सुनवाई करेगी। पीठ में **न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची** और **न्यायमूर्ति वी. मोहन** भी शामिल हैं।
 
सुप्रीम कोर्ट की इस सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि इससे मामले की जांच की दिशा और आगे की न्यायिक प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण संकेत मिलने की संभावना है।

Related Articles

Comments

Back to Top