श्रावण में लोधेश्वर धाम पहुंचेंगे सीएम योगी, ₹542 करोड़ की 82 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

जनपत की खबर , 36

महादेवा कॉरिडोर का करेंगे निरीक्षण, श्रावण मेले की तैयारियों का लेंगे जायजा, जनसभा को भी करेंगे संबोधित।

लखनऊ/बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेवा धाम का दौरा करेंगे। श्रावण मास के अवसर पर मुख्यमंत्री मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन करने के साथ ही श्रावण मेले की तैयारियों का जायजा लेंगे और निर्माणाधीन महादेवा कॉरिडोर का निरीक्षण भी करेंगे।
अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री बाराबंकी जनपद को ₹542 करोड़ की 82 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास शामिल है। इन परियोजनाओं से विशेष रूप से रामनगर और दरियाबाद क्षेत्र को विकास की नई गति मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं लाभ भी वितरित करेंगे। इसके बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी देंगे।
सीएम योगी का यह दौरा आस्था और विकास के समन्वय का संदेश देने वाला माना जा रहा है। प्रशासन ने उनके दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा यातायात प्रबंधन को भी अंतिम रूप दे दिया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1 बजे लोधेश्वर महादेवा धाम से प्रस्थान करेंगे। पूरे जनपद में उनके स्वागत और कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top