22 जुलाई को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक, सदस्यों की कमी और SIT रिपोर्ट पर होगा मंथन

अन्य खबरे , 128

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक 22 जुलाई को आयोजित होगी। यह बैठक शाम 4 बजे मणिराम दास छावनी में होगी, जिसमें ट्रस्ट से जुड़े कई अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
बैठक में ट्रस्ट में सदस्यों की कमी के मुद्दे पर विचार किया जाएगा। साथ ही 6 जुलाई को हुई पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की पुष्टि भी की जाएगी।
इसके अलावा SIT की अंतिम रिपोर्ट पर भी चर्चा प्रस्तावित है। ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की तैनाती सहित अन्य प्रशासनिक और संगठनात्मक विषयों पर भी निर्णय लिए जाने की संभावना है।

Related Articles

Comments

Back to Top