*पोलिंग बूथ से दो सौ मीटर के अंदर यदि कोई नजर आयेगा तो उसकी खैर नही : कोतवाल*

अन्य खबरे , 334

भेलसर(अयोध्या)गुरुवार को होने वाले पंचायत चुनाव को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस काफी मशक्कत कर रही है।कोतवाल मवई विश्वनाथ यादव पुलिस फोर्स के साथ गांवों का भ्रमण कर रहे हैं।कोतवाल ने बताया कि पोलिंग बूथ से दो सौ मीटर के अंदर यदि  कोई नजर आयेगा तो उसकी खैर नही है।उन्होंने बताया कि जो लोग विवाद कर सकते हैं इस प्रकार के दो सौ लोगों को रेड कार्ड जारी कर दिया गया है इसके बाद भी यदि कोई नही सुधरा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।कोतवाल ने बताया कि आज रात भर गांवों का भ्रमण किया जायेगा यदि कहीं से मतदाताओं को लुभाने के लिये कोई रुपये तथा कपड़े आदि बांटते पकड़ा जायेगा तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जायेगी।कोतवाल विश्वनाथ यादव ने सभी मतदाताओं से अपील की मतदान करते समय मास्क जरूर लगायें।बगैर मास्क के पोलिंग बूथ पर नजर आने पर भी कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top