की सबसे बड़ी पूंजी 'एक पेड़ माँ के नाम 3.0' अभियान के तहत बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहरा में हुआ वृक्षारोपण, प्रधानाध्यापक बोले— पेड़ हैं जीवन और भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी

अन्य खबरे , 33

लखनऊ। प्रदेशव्यापी 'एक पेड़ माँ के नाम 3.0' अभियान के अंतर्गत परिषदीय बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहरा में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आम, पपीता, नीम और अमरूद के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार पाण्डेय, शिक्षामित्र सुनीता यादव तथा विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष श्रीमती पप्पी राजपूत ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया। इसके साथ ही सभी ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि "पेड़ केवल हमें ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध वायु, वर्षा, जैव विविधता और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार भी हैं। यदि आज हम अधिक से अधिक वृक्ष लगाएंगे और उनका संरक्षण करेंगे, तभी पर्यावरण संतुलित रहेगा और पृथ्वी को प्रदूषण तथा जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचाया जा सकेगा। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल अपनी जिम्मेदारी समझकर करनी चाहिए।"

उन्होंने विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व से अवगत कराते हुए प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया और सभी से 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़ने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार एवं उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें सुरक्षित रखने का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधे भविष्य में हरित वातावरण के निर्माण के साथ विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top