बीईओ हो रहे कोरोना पॉजिटिव, महानिदेशक ने सभी ऑफलाइन मीटिंग पर लगायी रोक
हेडलाइंस Apr 15, 2021 at 06:56 AM , 454लखनऊ। कोरोना का कहर जहां पूरे प्रदेश में फैला है, वहीं ड्यूटी पर तैनात खंड शिक्षा अधिकारी भी इसके संक्रमण के चपेट से नहीं बच रहा हैं। मौजूदा हालात में लखनऊ समेत एक दर्जन जिलों करीब तीन दर्जन बीईओ कोरोना पॉजीटिव हो गये हैं। काफी संख्या में बीईओ अभी जांच की लाइन में है, यही कारण है कि बीआरसी पर होने वाली ऑफलाइन मीटिंग को रद्द कर दिया गया है।
वहीं कानपुर में एक बीईओ की कोरोना से मौत हो गयी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए देते अलग-अलग ब्लाकों के बीईओ ने बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए ऑनलाइन मीटिंग और ट्रेनिंग ही काफी है। वहीं विद्यालय निरीक्षक संघ (बीईओ संगठन) ने भी इस पर सभी ऑफलाइन कार्यक्रमों पर रोक लगाये जाने की मांग की थी। बीईओ आलोक कुमार सिंह की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है, उनका इलाज हिंद अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहीं संजय शुक्ला व अखिलेश वर्मा का भी इलाज चल रहा है। इसके साथ ही लखनऊ के दो बीई, मऊ में चार, बाराबंकी में तीन, बहराइच में दो, गोरखपुर में दो, फतेहपुर में 4 बीईओ संक्रमित हुए हैं। बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने सभी ऑफलाइन मीटिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इसके बाद प्रशिक्षण कार्यक्रम अगला आदेश आने के बाद शुरू किया जायेगा। डीजी ने निर्देश दिया कि शिक्षक संकुल एवं बीआरसी पर प्रधानाध्यापकों की की जाने वाली विभागीय बैठकें ऑनलाइन आयोजित की जाये। उन्होंने कहा कि यदि अपरिहार्य कारणों से ऑफ़लाइन बैठक आयोजित की जाती हैं तो प्रतिभागियों की संख्या कम रखी जाये तथा कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।
प्रमेन्द्र शुक्ला अध्यक्ष बीईओ संघ
मौजूदा हालात में प्रदेश भर के ब्लाकों में खंड शिक्षा अधिकारी अपनी ड्यूटी को लेकर सर्तक हैं, जबकि उच्च अधिकारियों को लगता है कि बीईओ फील्ड में नहीं है, अगर ऐसे ही चलता रहा तो वह संक्रमण की चपेट में आने वाले बीईओ की संख्या बढ़ जायेगी।



























Comments