गाजियाबाद में चलते-चलते धू-धू कर जली स्कूल बस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

अन्य खबरे , 28

नंदग्राम तिराहे पर अचानक लगी आग, बस में नहीं थे बच्चे; दमकल की टीम ने पाया आग पर काबू

गाजियाबाद। गाजियाबाद के नंदग्राम तिराहे पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक स्कूल बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस धू-धू कर जलने लगी। राहत की बात यह रही कि घटना के समय बस में कोई भी स्कूली बच्चा सवार नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस से अचानक धुआं उठने के बाद आग तेजी से फैल गई। स्थिति को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया और तुरंत बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसके बाद उसने तत्काल दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बस का अधिकांश हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक वजह का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top