यूपी विधान सभा सचिवालय में छह अधिकारियों को पदोन्नति
जनपत की खबर Jun 19, 2026 at 06:04 PM , 24लखनऊ, 18 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधान सभा सचिवालय ने अधिष्ठान अनुभाग द्वारा जारी आदेश के तहत छह अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की है। यह पदोन्नति प्रधान निजी सचिव (नि:संवर्गीय) श्री देश राज मौर्य के 31 मई 2026 को सेवा निवृत्त होने के फलस्वरूप रिक्त हुए पदों के सापेक्ष की गई है।
जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अस्थायी एवं स्थानापन्न रूप से उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया है।
पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों में श्री जै. किशोर को प्रधान निजी सचिव (नि:संवर्गीय), श्री जय प्रकाश तिवारी को निजी सचिव (श्रेणी-4), श्री राम संहार यादव को निजी सचिव (श्रेणी-3), श्री माता प्रसाद रावत को निजी सचिव (श्रेणी-2), श्री आशीष कुमार तिवारी को विशेष कार्याधिकारी (नि:संवर्गीय) तथा श्री श्याम बहादुर मौर्य को निजी सचिव (श्रेणी-1) के पद पर पदोन्नत किया गया है।































Comments