लखनऊ में फर्जी IPS अधिकारी का खुलासा: बन-मक्खन के पैसे मांगने पर दुकानदार को दिखाई वर्दी की धौंस, पुलिस ने हिरासत में लिया

अन्य खबरे , 125

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के महानगर क्षेत्र स्थित गोल मार्केट में एक व्यक्ति पर खुद को IPS अधिकारी बताकर दुकानदार पर रौब झाड़ने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने दुकान से बन-मक्खन खाया और बिना भुगतान किए जाने लगा। जब दुकानदार ने उससे पैसे मांगे तो उसने खुद को नोएडा में तैनात IPS अधिकारी बताते हुए अपना प्रभाव दिखाने की कोशिश की।
आरोप है कि व्यक्ति ने दुकानदार से कहा, “मैं नोएडा का IPS अधिकारी हूं, सैल्यूट करो।” उसके व्यवहार पर दुकानदार को शक हुआ और उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस की मौजूदगी में भी आरोपी ने भुगतान करने में आनाकानी की, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी द्वारा IPS अधिकारी होने का दावा सही था या वह फर्जी पहचान बताकर लोगों पर दबाव बना रहा था।
मामला महानगर थाना क्षेत्र के गोल मार्केट का बताया जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top