**यूपी भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों के तबादले; कई खनन प्रभावित जिलों में बदले गए खान अधिकारी**
अन्य खबरे Jun 13, 2026 at 11:12 AM , 32लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए हैं। शासन स्तर से जारी आदेश के तहत एक सहायक भूवैज्ञानिक, एक सहायक रसायन अधिकारी, एक क्षेत्रीय प्रवर्तन अधिकारी समेत 11 जिला खान अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।
शासन के इस निर्णय को प्रदेश में खनन गतिविधियों की निगरानी, अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण और प्रवर्तन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। तबादलों की सूची में सहारनपुर, फतेहपुर, चित्रकूट, ललितपुर और अन्य खनन की दृष्टि से महत्वपूर्ण जिलों को शामिल किया गया है।
**स्थानांतरण आदेश के अनुसार—**
- नरेश कुमार को संतकबीरनगर से फतेहपुर भेजा गया है।
- शिव दयाल सिंह को मैनपुरी से सुल्तानपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
- विपेंद्र कुमार राजभर को फतेहपुर से श्रावस्ती स्थानांतरित किया गया है।
- विवेक कुमार को श्रावस्ती से चित्रकूट भेजा गया है।
- मन्टू कुमार सिंह को चित्रकूट से मैनपुरी भेजा गया है।
- सुभाष सिंह को पीलीभीत से मथुरा और अक्षय कुमार को मथुरा से संतकबीरनगर भेजा गया है।
- प्रांजुल सिंह को उन्नाव से पीलीभीत की जिम्मेदारी मिली है।
- गोपाल कृष्ण दत्ता को मुख्यालय लखनऊ से ललितपुर भेजा गया है।
- अनंत कुमार को कानपुर देहात से सहारनपुर तथा सुभाष सिंह को सहारनपुर से कानपुर देहात स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा **सहायक भूवैज्ञानिक सोमेन्द्र तिवारी** को मुख्यालय लखनऊ से फतेहपुर का प्रभारी बनाया गया है। **सहायक रसायन अधिकारी डॉ. सुशील कुमार** को बिजनौर का खान अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं **क्षेत्रीय प्रवर्तन अधिकारी अनंत कुमार सिंह** को अयोध्या के साथ बाराबंकी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
शासन ने स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। नई तैनातियों के बाद खनन क्षेत्रों में निगरानी और प्रवर्तन कार्रवाई को और प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।



























Comments