मुख्यमंत्री योगी पहुंचे अपर्णा यादव के आवास, स्वर्गीय प्रतीक यादव को दी श्रद्धांजलि

जनपत की खबर , 113

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष Aparna Yadav के लखनऊ स्थित आवास पहुंचकर स्वर्गीय प्रतीक यादव की आत्मा की शांति हेतु आयोजित त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में सहभागिता की।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।
त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आवास परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

Related Articles

Comments

Back to Top