जनसुविधाएं सर्वोपरि अभियान के क्रम में पेयजल संकट और सीवर चोक की समस्या पर सख्त रुख, अधिकारियों को मिला 72 घंटे का अल्टीमेटम

अन्य खबरे , 37

जानकीपुरम, मड़ियांव, फैजुल्लागंज, केशव नगर और शिव विहार सहित कई क्षेत्रों की समस्याओं पर हुई विस्तृत समीक्षा

रूपपुर खदरा और शिवलोक खदरा में आ रहे गंदे व बदबूदार पानी पर अधिकारियों की लगी क्लास

लखनऊ: क्षेत्र की जनता को बुनियादी सुविधाओं में कोई असुविधा न हो और उनकी समस्याओं का स्थाई समाधान हो, इसे शीर्ष प्राथमिकता पर रखते हुए आज विधायक नीरज बोरा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ एक आवश्यक समीक्षा बैठक कर कड़ी फटकार लगाई। बैठक में क्षेत्र में व्याप्त सीवर चोक और गंदे पानी की आ रही गंभीर शिकायतों पर अधिकारियों के प्रति सख्त नाराजगी व्यक्त की और महाप्रबंधक जलकल, सुएज़ इंडिया के प्रतिनिधि और अधिशासी अभियंता को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए 72 घंटे का सख्त अल्टीमेटम दिया। बैठक के दौरान क्षेत्रवार आ रही समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखकर जवाब-तलब करते हुए समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर सीवर चोक और ओवरफ्लो की समस्या वाले क्षेत्रों जानकीपुरम, मड़ियांव गांव, सरस्वतीपुरम, सेक्टर-एफ, ई.डब्ल्यू.एस. (EWS) पॉकेट सेक्टर-एफ, शिव विहार, आरोही अपार्टमेंट चौक, फैजुल्लागंज, केशव नगर और कृष्ण लोक कॉलोनी जिनमें स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत की जानकारी होने पर चौक में आरोही बिल्डिंग जाकर लोगों की समस्या को समझा भी जिसे तुरंत ठीक करने के सख्त निर्देश दिए गए। गंदा और बदबूदार पानी (पेयजल संकट) वाले क्षेत्र रूपपुर खदरा, शिवलोक खदरा इन क्षेत्रों से लगातार दूषित और बदबूदार पानी की आपूर्ति होने की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। अधिकारियों को वॉटर लाइनों की तत्काल चेकिंग और लीकेज सुधारने को कहा गया है।" डा बोरा ने कहा कि जनता को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति और सुचारू सीवर व्यवस्था प्रदान करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। भीषण गर्मी के इस मौसम में जनता को पानी और सीवर के लिए परेशान होना पड़े, यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों को 72 घंटे का समय दिया गया है, यदि तय समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कड़ी विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।" इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से कुलदीप सिंह (महाप्रबंधक, जलकल), रजनीश कुमार (प्रतिनिधि, सुएज़ इंडिया), मनोज कुमार (अधिशासी अभियंता, जलकल ज़ोन-3) बैठक के अंत में उपस्थित अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अल्टीमेटम की समय सीमा के भीतर ही इन सभी चिन्हित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर काम शुरू कर आम जनता को राहत पहुंचाई जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top