अवध मेला और नौशाद सम्मान समारोह कल/22 को
अन्य खबरे Mar 20, 2026 at 06:15 PM , 108लखनऊ, 20 मार्च। नौशाद सम्मान समारोह के संग संगीत सितारों का अवध मेला 22 मार्च को छावनी के आर्मी खेल परिसर में सजेगा।
सैन्य अधिकारियों और जवानों के लिये हुनर क्रिएशन एण्ड क्राफ्ट एसोसिएशन द्वारा लगाए जा रहे इस मेले के बारे में संयोजक जफर नबी ने बताया कि विभिन्न रेजीमेंट यहां खाने पीने के स्टाल भी लगाएंगे। सैन्य अधिकारियों और हजारों सैनिकों के बीच
पद्मश्री अनूप जलोटा और सुरभि रंजन नौशाद सम्मान से नवाजे जाएंगे। इस मौके पर शान ए अवध सम्मान पाने वाले युवा फनकार समीर-दीपाली, समरजीत रंधावा, शीर्षा रक्षित, सृष्टि मुखर्जी और बिसरूप बनर्जी व दीपांशी यादव ड्रमर तन्मय मुखर्जी के साथ अपनी गायकी से सैनिकों का मनोरंजन करेंगे।
पर्यटन विभाग व उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से इस वर्ष होने वाले दूसरे चरण के इस समारोह में अनूप जलोटा गजल-भजन गाएंगे। समीर और दीपाली की हिट जोड़ी, रॉक और क्लासिकल फ्यूजन के लिये प्रसिद्ध इंडियन आइडल सीजन-13 की चर्चित गायिका शीर्षा रक्षित, बिसरूप बनर्जी सेना के लिए गाएंगे। समरजीत रंधावा सूफी गीत गाएंगी तो तन्मय मुखर्जी ड्रम बजाएंगे। लखनऊ की दीपांशी यादव भी गाएंगी।
उन्होंने बताया कि हस्तकलाओं को प्रोत्साहित करने के साथ नयी पीढ़ी को पर्यावरण व भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करने वाली हमारी एसोसिएशन इससे पहले अनेक यादगार कार्यक्रम कर चुकी है।



























Comments