अलीगढ़ के संभागीय परिवहन अधिकारी के साथ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निलंबित
अन्य खबरे Mar 02, 2026 at 08:20 AM , 167परिवहन मंत्री के निर्देश पर एआरटीओ निलंबित
लखनऊ। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर शासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए चम्पालाल तत्कालीन सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अलीगढ़, सम्प्रति सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन,प्रवर्तन) सिद्धार्थनगर, बन्दना सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), अलीगढ़ को रविवार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। इस सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव परिवहन अर्चना अग्रवाल ने आदेश निर्गत किए गए हैं।
परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने बताया कि बीते 28 फरवरी को जनपद अलीगढ़ सीमा से सटे कासगंज के ग्राम-नगला साधु में स्कूल बस संख्या- यूपी-81 बीटी-8873 का फर्श टूटने से एक बच्ची की सडक़ पर गिरने एवं टायर चढ़ जाने के कारण दुखद मृत्यु हो गयी। उक्त वाहन अलीगढ़ दादो अवस्थित माउण्ट देवा इण्टरनेशनल स्कूल में संचालित हो रही थी, जिसका बीमा और परमिट की वैधता समाप्त हो चुकी थी।
उक्त दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) आगरा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), अलीगढ़, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन प्रवर्तन), अलीगढ़, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन,प्रवर्तन), कासगंज, यात्रीकर अधिकारी, अलीगढ़ से 3 दिवस में स्पष्टीकरण देने हेतु निर्देशित किया गया था।उक्त प्रकरण में चम्पालाल तत्कालीन सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अलीगढ़, सम्प्रति सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) सिद्धार्थनगर, शासकीय कार्यों में उदासीनता व शिथिलता के दृष्टिगत निलम्बित किया गया है। इसके अतिरिक्त बन्दना सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), अलीगढ़ को शासकीय कार्यों में शिथिलता व पर्यवेक्षणीय दायित्वों का निर्वहन न करने के दृष्टिगत निलम्बित किया गया है। साथ ही साथ स्कूल प्रबन्धन के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत करने के लिए तहरीर दी गयी है।



























Comments