*02 से 05 मार्च तक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद में वॉक-इन सेवा अस्थायी रूप से स्थगित*

अन्य खबरे , 169

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद में दिनांक 02 मार्च, 2026 से 05 मार्च, 2026 तक केवल पूछताछ संबंधी ऑनलाइन अपॉइंटमेंट आधारित सेवाएं ही उपलब्ध रहेंगी। उक्त अवधि के दौरान वॉक-इन (Walk-in) सेवा अस्थायी रूप से स्थगित रहेगी।

इस अवधि में यदि कोई आवेदक बिना अपॉइंटमेंट (वॉक-इन) के कार्यालय में उपस्थित होता है, तो उसे उसकी संबंधित फाइल की वर्तमान स्थिति की जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी। लेकिन आवश्यक कार्यवाही के लिए आवेदक को पुनः कार्यालय आना पड़ सकता है।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी श्री अनुज स्वरूप, भारतीय विदेश सेवा ने बताया गया कि प्रशासनिक कारणों को ध्यान में रखते हुए एवं आगामी त्यौहारों के चलते यह सेवा अस्थायी रूप से स्थगित की गयी है, जिसको इस अवधि के बाद पुन: सामान्य रूप से शुरु कर दिया जाएगा। उनके द्वारा बताया गया कि यदि इस अवधि में कोई आवेदक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय आना चाहता है कि आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके उपलब्ध ऑनलाइन पूछताछ सम्बंधी एप्वाइंटमेंट लेकर आए।

Related Articles

Comments

Back to Top