एसटीएफ यूपी की बड़ी कार्रवाई: मुरादाबाद से 30 लाख का गांजा बरामद, अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार
अन्य खबरे Jan 28, 2026 at 04:10 PM , 125लखनऊ।
उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने जनपद मुरादाबाद से गांजा तस्करी में संलिप्त गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 कुंतल 13.260 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
राकेश कुमार पुत्र अतर सिंह, निवासी ग्राम जटपुरा, थाना डिलारी, जनपद मुरादाबाद
नन्हे पुत्र लेखराज, निवासी उपरोक्त
आसिफ पुत्र इरशाद, निवासी ग्राम कांकरखेड़ा, थाना डिलारी, जनपद मुरादाबाद
बरामदगी:
01 कुंतल 13.260 किलोग्राम अवैध गांजा
01 ट्रक (संख्या: यूपी-22 बीटी-1846)
04 मोबाइल फोन
गिरफ्तारी का स्थान व समय:
स्थान: बागडपुर कट, थाना पाकवाड़ा, जनपद मुरादाबाद
समय: प्रातः लगभग 09:08 बजे
दिनांक: 28 जनवरी 2026
एसटीएफ को पिछले काफी समय से सूचना मिल रही थी कि ओडिशा राज्य से अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध गांजा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सप्लाई किया जा रहा है। इसी क्रम में एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ को सतर्क किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ मेरठ श्री बृजेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अभिसूचना संकलन की कार्रवाई की जा रही थी।
28 जनवरी 2026 को एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ की टीम, उप निरीक्षक जयवीर सिंह के नेतृत्व में जनपद मुरादाबाद में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से गांजा लेकर एक ट्रक रामपुर की ओर से कैलसा रोड होते हुए मुरादाबाद आ रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस से समन्वय स्थापित कर बागडपुर कट पर चेकिंग शुरू की।
कुछ ही देर बाद रामपुर की ओर से आ रहे संदिग्ध ट्रक को रोककर क्षेत्राधिकारी हाईवे मुरादाबाद श्री राजेश यादव की मौजूदगी में तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इसके बाद तीनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में हुए अहम खुलासे:
अभियुक्त ओडिशा से ट्रक के जरिए गांजा छिपाकर लाते थे और पश्चिमी यूपी में इसकी तस्करी करते थे।
अभियुक्त राकेश ने गांजा तस्करी के उद्देश्य से ही यह ट्रक खरीदा था।
गांजा ओडिशा से लगभग 7,000 रुपये प्रति किलो में खरीदकर उत्तर प्रदेश में 10,000 रुपये प्रति किलो में बेचा जाता था।
गिरोह के एक अन्य सदस्य ने गांजा लाने के लिए अभियुक्तों को 2.5 लाख रुपये एडवांस दिए थे।
मुनाफे की राशि सभी अभियुक्त आपस में बांट लेते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना पाकवाड़ा, जनपद मुरादाबाद में मु०अ०सं० 19/2026 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।



























Comments