समाज में यूजीसी को लेकर जबरदस्त आक्रोश धरना प्रदर्शन कहा कि किसी भी प्रकार का शोषण बर्दाश्त नहीं

अन्य खबरे , 106

धौरहरा खीरी। यूजीसी एक्ट को लेकर सवर्ण समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया है। मंगलवार को सवर्ण समाज के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने खमरिया सदर चौराहे पर धरना-प्रदर्शन कर एक्ट का विरोध जताया और इसे वापस लेने की मांग की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धरना प्रदर्शन की शुरुआत मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुई,जिसमें बड़ी संख्या में महिला व पुरुष शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी एक्ट को विभेदकारी बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इसे काला कानून करार दिया।
धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी एक्ट से सवर्ण समाज के अधिकारों का हनन हो रहा है,जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए यूजीसी जैसे एक्टो को निरस्त करने की मांग।
दोपहर बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम धौरहरा शशिकांत मणि को सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने यूजीसी एक्ट को वापस लेने संबंधी ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में एक्ट से उत्पन्न असंतोष और संभावित सामाजिक दुष्परिणामों का उल्लेख किया गया।
एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top