भाजपा प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल तय, शिवरात्रि तक ‘टीम पंकज’ के ऐलान के संकेत
अन्य खबरे Jan 23, 2026 at 05:10 PM , 129लखनऊ। लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी रणनीति और प्रदेश इकाई के पुनर्गठन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा प्रदेश संगठन की नई टीम को लेकर मंथन अंतिम चरण में है। संभावना जताई जा रही है कि शिवरात्रि तक ‘टीम पंकज’ का औपचारिक ऐलान किया जा सकता है। हालांकि, इससे पहले संगठनात्मक प्रस्तावों पर दिल्ली स्तर पर अंतिम मुहर लगना बाकी है।
पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश संगठन में संतुलन साधते हुए कुछ नए चेहरों को जिम्मेदारी मिल सकती है, जबकि अनुभव और क्षेत्रीय समीकरणों को भी विशेष महत्व दिया जाएगा। फिलहाल इस पर शोध और समीक्षा प्रक्रिया जारी है।



























Comments