सभी देश ओर राज्यों के पत्रकार साथियो से अपील प्रभात त्रिपाठी की
अन्य खबरे Jan 19, 2026 at 08:57 PM , 195लखनऊ, उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) एनेक्सी मीडिया सेंटर लखनऊ के संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने देश और राज्यों के सभी पत्रकारों से ड्रेस कोड को लेकर आह्वाहन किया है कि देश के सभी पत्रकारों की (मीडिया ड्रेस कोड) 1 फरबरी 2026 से पूरे देश में लागू की जा रही है।
राजधानी लखनऊ के विधान सभा के सामने 29 जनवरी दिन शुक्रवार 3 बजे ड्रेस कोड का विमोचन किया जाएगा।अपील की जाती है कि सभी राज्यों के जिला मुख्यालयों में सभी पत्रकार साथी निकलकर कोर्ट कंपाउंड के सामने प्रतीकात्मक रूप से व्हाइट ड्रेस पहनकर अपनी पहचान स्थापित करे।
इस अभियान मे देश के सभी संगठन शामिल हो और अपनी पहचान स्थापित करे।
राजधानी लखनऊ के सभी पत्रकार संगठन भी इस विमोचन अभियान मे शामिल होंगे। सभी संगठन के पदाधिकारी २५ तारीख तक इस अभियान के संयोजक प्रभात त्रिपाठी से अपने संगठन के पत्र के साथ संपर्क करे।
पूरे देश और राज्यों के पत्रकार साथी 9450410050 नम्बर पर 28 जनवरी 2026 तक संपर्क कर सकते हैं।
डेस कोड - व्हाइट ड्रेस
पुरूष पत्रकार- पेंट शर्ट कलम
महिला पत्रकार- कुर्ता और साडी
(पुरुष पत्रकार के लिए कुर्ता पाजामा एलाऊ नही)
धन्यवाद।
प्रभात त्रिपाठी
संयोजक
एनेक्सी मिडिया सेंटर
लखनऊ



























Comments