इलाहाबाद हाईकोर्ट में 15 जनवरी को मकर संक्रांति का अवकाश, 14 जनवरी को रहेगा कार्यदिवस

अन्य खबरे , 206

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट और उसकी लखनऊ खंडपीठ में 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) को मकर संक्रांति के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय उत्तर प्रदेश सरकार की अधिसूचना के क्रम में लिया गया है।
हालांकि, इसके स्थान पर 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को इलाहाबाद हाईकोर्ट तथा लखनऊ खंडपीठ में सामान्य रूप से न्यायिक कार्य होंगे। यानी 14 जनवरी को अदालतें खुली रहेंगी और सभी न्यायिक व प्रशासनिक कार्य पूर्ववत संपन्न किए जाएंगे।
हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह व्यवस्था इलाहाबाद मुख्य पीठ और लखनऊ खंडपीठ—दोनों पर समान रूप से लागू होगी।

Related Articles

Comments

Back to Top