PM मोदी पर टिप्पणी मामला: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर हिरासत में, बयान दर्ज कराने हजरतगंज थाने पहुंची थीं

जनपत की खबर , 124

लखनऊ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को हजरतगंज पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। लखनऊ पुलिस की ओर से जारी नोटिस के बाद नेहा स्वयं हजरतगंज कोतवाली बयान दर्ज कराने पहुंची थीं, जहां पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, नेहा सिंह राठौर के खिलाफ सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर हजरतगंज थाने में पहले से मुकदमा दर्ज है। इसी मामले में उन्हें नोटिस भेजा गया था और जांच के तहत बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
क्या है आरोप
आरोप है कि नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस की कार्रवाई
हजरतगंज पुलिस का कहना है कि नेहा सिंह राठौर को हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया के तहत पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
पहले भी विवादों में रही हैं नेहा
नेहा सिंह राठौर अपने गीतों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पहले भी विवादों में रही हैं। इससे पहले भी उनके बयानों को लेकर अलग-अलग जगहों पर शिकायतें दर्ज होने की बात सामने आ चुकी है।

Related Articles

Comments

Back to Top