महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना के तहत 9.99 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत
जनपत की खबर Jan 02, 2026 at 05:30 PM , 159लखनऊ: 02 जनवरी 2025
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन के ग्राम्य विकास विभाग द्वारा महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना (एमकेएसवाई) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल 9 करोड़ 99 लाख 60 हजार रुपये की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गई है।
यह धनराशि अनुदान संख्या-83 (अनुसूचित जाति मद) के अंतर्गत एसएनए स्पर्श प्रणाली पर भारत सरकार द्वारा स्वीकृत मदर सैंक्शन के सापेक्ष राज्यांश के रूप में अनुमन्य की गई है। परियोजना के तहत केंद्रांश की धनराशि 5 करोड़ 99 लाख 76 हजार रुपये तथा राज्यांश की धनराशि 3 करोड़ 99 लाख 84 हजार रुपये है। इस प्रकार कुल स्वीकृत राशि 9,99,60,000 रुपये (नौ करोड़ निन्यानबे लाख साठ हजार मात्र) है।
स्वीकृत धनराशि आयुक्त, ग्राम्य विकास के निवर्तन पर रखी जाएगी तथा निर्धारित शर्तों एवं प्रतिबंधों के अधीन व्यय की जाएगी। इस संबंध में आवश्यक शासनादेश ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत धनराशि का व्यय भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं गाइडलाइंस के अनुरूप समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
जारी शासनादेश के अनुसार धनराशि का कोषागार से आहरण एकमुश्त न कर आवश्यकता के अनुसार चरणबद्ध किया जाएगा। धनराशि के आहरण एवं व्यय में योजना संबंधी दिशा-निर्देशों, मितव्ययिता संबंधी शासनादेशों तथा वित्तीय नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति, उनके परीक्षण एवं सत्यापन तथा निर्धारित प्रारूप पर उपयोगिता प्रमाण पत्र प्राप्त करने की जिम्मेदारी आयुक्त, ग्राम्य विकास/मिशन निदेशक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की होगी।































Comments