लॉकडाउन के चलते राजस्व में भारी कमी आयी : योगी

हेडलाइंस , 749

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोविड 19 से बचाव के लिये लागू लॉकडाउन के चलते राजस्व को भारी कमी आयी है। योगी ने अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में लाॅकडाउन व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड 19 से बचाव के लिये लागू लॉकडाउन के चलते राजस्व को भारी कमी आयी है। लाॅकडाउन-3 के दौरान राज्य में उद्योग धन्धों को संचालित करने के लिये एक कार्ययोजना बनाकर एडवाइजरी जारी की जाय। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन व्यवस्था के लागू होने से राजस्व में कमी आयी है। इसके बावजूद राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के 16 लाख कर्मचारियों के वेतन तथा 12 लाख सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन का समय से पूर्व भुगतान सुनिश्चित कराया है। गौरतलब है कि चालू वित्त वर्ष 2020-21 के बजट के अनुसार अप्रैल माह में कर राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य 12141.04 करोड़ रूपये था जिसके सापेक्ष 2012.66 करोड़ रूपये की प्राति हुई है। यह लक्ष्य का मात्र 16.6 प्रतिशत है। इसी तरह करेत्तर राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य 1512.98 करोड़ रूपये के सापेक्ष 282.12 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई है। यह धनराशि लक्ष्य का 18.6 प्रतिशत है।

Related Articles

Comments

Back to Top