राष्ट्रीय महासचिव अशोक नवरत्न का प्रयागराज दौरा पत्रकार हित, संगठन विस्तार और माघ मेला को लेकर हुई अहम बैठकें

अन्य खबरे , 122

प्रयागराज।
ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूज़ पेपर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव अशोक नवरत्न ने अपने प्रयागराज प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी माघ मेला को लेकर संगठन की भूमिका, पत्रकारों की सक्रिय सहभागिता, समाचार कवरेज की रूपरेखा तथा प्रशासनिक समन्वय जैसे अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित संगठनात्मक कार्यक्रम को लेकर भी गंभीर विचार-विमर्श हुआ। राष्ट्रीय महासचिव ने कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य तथा प्रदेश एवं जिला इकाइयों की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी इकाइयों को आपसी समन्वय, अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा।

जिलाधिकारी से भेंट, स्थानीय विज्ञापन को लेकर ज्ञापन सौंपा

प्रयागराज प्रवास के दौरान राष्ट्रीय महासचिव अशोक नवरत्न ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर फेडरेशन की ओर से उन्हें मोमेंटो भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
मुलाकात के दौरान फेडरेशन के प्रयागराज जिला अध्यक्ष द्वारा पत्रकारों के हित में एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें स्मॉल एंड मीडियम समाचार पत्रों को स्थानीय स्तर पर सरकारी विज्ञापन उपलब्ध कराने तथा विज्ञापन नीति में प्राथमिकता देने की मांग की गई। जिलाधिकारी ने ज्ञापन की बातों को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

हाईकोर्ट बार अध्यक्ष से संवाद, कानूनी सहयोग का भरोसा

राष्ट्रीय महासचिव ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडे ‘बबुआ’ से भी शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पत्रकारों पर हो रही अनावश्यक गश्त, लंबित रेड मामलों एवं पत्रकारों पर बढ़ते मानसिक दबाव जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश पांडे ने फेडरेशन को पूर्ण समर्थन का आश्वासन देते हुए कहा कि स्मॉल एंड मीडियम न्यूज़ पेपर्स फेडरेशन के हितों की रक्षा के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर पत्रकारों को हर संभव कानूनी सहयोग और परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

वरिष्ठ पदाधिकारी रहे उपस्थित

पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व फेडरेशन के प्रयागराज जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने किया। बैठक में प्रदेश महासचिव अनिल त्रिपाठी, उपाध्यक्ष परवेज आलम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आसिफ जाफरी, हफीज उल्लाह खान सहित प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के गौरव त्रिपाठी, सतीश मिश्रा, अमरदीप चौधरी, मनोज कुमार, दीपक चतुर्वेदी समेत अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें पत्रकार हितों की सुरक्षा, संगठन विस्तार तथा भविष्य की कार्ययोजना को लेकर सकारात्मक और ठोस चर्चा की गई।

Related Articles

Comments

Back to Top