“उत्तर प्रदेश में SIR अभियान तेज: कई जिलों के बीएलओ ने मतदेय स्थलों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन किया, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की सराहना”

अन्य खबरे , 131

लखनऊ, 24 नवम्बर 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने बताया कि मतदाताओं के उत्साह, बीएलए के सहयोग एवं बीएओ की कर्तव्य निष्ठा से कतिपय मतदेय स्थलों पर गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रह एवं डिजिटाइजेशन का कार्य शत् प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सम्मानित भी किया जा रहा है। ऐसे बीएलओ की कार्यप्रणाली अपनाते हुए अन्य सभी बीएलओ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) के कार्य में तेजी लाएं।  

एसआईआर (SIR) के दौरान झांसी, आगरा, बाराबंकी, जौनपुर, इटावा, चित्रकूट, कासगंज, अलीगढ़, सहारनपुर, अमरोहा, कुशीनगर, कौशांबी, गोरखपुर, कन्नौज एवं ललितपुर आदि जनपदों में कतिपय बीएलओ द्वारा अपने मतदेय स्थलों पर कार्य को तेजी से करते हुए शत प्रतिशत सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है। जिनमें झांसी की मऊरानीपुर विधानसभा के मतदेय स्थल 14 के श्री चरण सिंह, आगरा की एतमादपुर विधानसभा के मतदेय स्थल 395 की श्रीमती शीला देवी, फतेहपुर सिकरी विधानसभा के मतदेय स्थल 03 के श्री देवेंद्र सिंह, बाह विधानसभा के मतदेय स्थल 13 के श्री शुभम अवस्थी, बाराबंकी की हैदरगढ़ विधानसभा के मतदेय स्थल 52 की सुश्री पुनम वर्मा, मतदेय स्थल 15 के श्री जितेंद्र कुमार, जौनपुर की शाहगंज विधानसभा के मतदेय स्थल 32 की सुश्री गीता यादव, इटावा की जसवन्तनगर विधानसभा के मतदेय स्थल 50 की श्रीमती अवनीत कुमारी, चित्रकूट की चित्रकूट विधानसभा के मतदेय स्थल 273 के श्री रमेश प्रसाद, मतदेय स्थल 323 के श्री शिवप्रसाद, मतदेय स्थल 334 के श्री जागेश्वर शुक्ल, मतदेय स्थल 110 के श्री केशमनि, मतदेय स्थल 300 के श्री रोहित तिवारी, मतदेय स्थल 332 के संजय पाण्डेय, माणिकपुर के मतदेय स्थल 78 श्री क्षितिज कुमार, मतदेय स्थल 88 के श्री राकेश सिंह, मतदेय स्थल 89 के श्री अनुभव त्रिपाठी, मतदेय स्थल 90 के श्री इशांत सिंह ने अपने बूथ का शत् प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण किया। 

इसी प्रकार से कासगंज के अमनपुर विधानसभा के मतदेय स्थल 188 के श्री जनागन सिंह, अलीगढ़ के अतरौली विधानसभा के मतदेय स्थल 45 से श्री शैलेंद्र सिंघल, छर्रा विधानसभा के श्री रुपेंद्र सिंह, श्रीमती वर्षा चौधरी, सहारनपुर के देवबंद विधानसभा के मतदेय स्थल 59 की श्रीमती मोनी देवी, अमरोहा की नौगांवा सादात के मतदेय स्थल 260 की श्रीमती पम्मी रानी, कुशीनगर के रामकोला विधानसभा के मतदेय स्थल 348 की श्रीमती रागिनी दुबे, मतदेय स्थल 123 की श्रीमती किरण, कुशीनगर विधानसभा के मतदेय स्थल 68 के श्री अरुण कुमार पासवान, कौशांबी के सिराथू विधानसभा के मतदेय स्थल 44 के श्री राज सिंह, गोरखपुर की चौरी-चौरा विधानसभा के मतदेय स्थल 109 के श्री आदर्श कश्यप, मतदेय स्थल 334 की श्रीमती रामरती, पिपराइच विधानसभा के मतदेय स्थल 101 के श्री अभिषेक सिंह, मतदेय स्थल 283 के श्री अश्वनी सिंह, गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा के मतदेय स्थल 320 की श्रीमती निर्मला पांडेय, कनौज की छिबरा मऊ विधानसभा के मतदेय स्थल 292 के श्री रंजीत सिंह पाल, मतदेय स्थल 296 की सुश्री विनीता देवी, ललितपुर में 227 महरौनी विधानसभा के भाग संख्या-90 के श्री सत्यनारायण लक्षकार, भाग संख्या- 462 के श्री देशराज ने अपने बूथ का शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण किया। इसके अलावा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के कई मतदेय स्थलों में भी डिजिटाइजेशन का कार्य शत् प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 15.44 करोड़ से अधिक मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रह एवं डिजिटाइजेशन का कार्य 1.62 लाख से अधिक मतदेय स्थलों पर किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में अभी तक 4.29 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन का कार्य बीएलओ द्वारा किया जा चुका है। 04 दिसंबर तक गणना प्रपत्रों को अपने बीएलओ को भरकर देना है। उन्होंने समस्त मतदाताओं से SIR प्रक्रिया में पूर्ण उत्साह के साथ भाग लेने एवं अपने बीएलओ का सहयोग करने की अपील की।

Related Articles

Comments

Back to Top