चार माह से राम वाटिका में अनवरत चल रहा राम नाम महाजाप

अन्य खबरे , 137

(मनोज मिश्र)

धौरहरा खीरी। धौरहरा क्षेत्र में प्रसिद्ध व उपेक्षित धार्मिक स्थल में शुमार धौरहरा की राम बट्टी (रामबाटिका धाम) में पवित्र सावन माह के पहले दिन से राम नाम का महाजाप का पाठ धार्मिक भावनाओं से ताल्लुक रखने वालों द्वारा शुरू कराया गया था जो कि चार माह से अनवरत 24 घंटे जारी है भक्तों द्वारा बताया गया कि राम नाम महाजाप अनवरत प्रभू की इच्छा तक चलता रहेगा।
 तराई क्षेत्र से लेकर दूर दूर तक प्रसिद्ध व उपेक्षित स्थलों में शुमार धौरहरा कस्बे में मौजूद रामबट्टी (रामबाटिकाधाम) काफी समय से आस्था व धार्मिक भावनाओं का केंद्र बिंदु है। बताया जाता है कि इसी स्थल पर संत तुलसीदास ने रामचरितमानस में मौजूद बाल काण्ड की कुछ प्रतिया भी लिखी थी।आज भी इसी स्थल में संत द्वारा रोपित वट वृक्ष विशालकाय स्थिति में मौजूद हैं। और प्राचीन मंदिर ठाकुर द्वारा में भगवान राम दरबार की मौजूदगी थी नई हालत में नया एक का भव्य मंदिर निर्माण भक्तों द्वारा करीब 15 वर्ष पहले कराया गया था।इसी मंदिर के अंदर क़स्बा निवासी पंडित तेजनरायन मिश्रा द्वारा राम राम महाजाप की सावन माह में की गई थी तभी से उपरोक्त स्थल पर अनवरत 24 घंटे महाजाप चल रहा है हां चल रहे कार्यक्रम में यजमान बदलने का क्रम लगातार जारी है। प्राचीन व प्रसिद्ध स्थल पर चल रहे राम नाम महाजाप से लोगों में खुशी का माहौल दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top