विद्युत आपूर्ति ठप्प होने पर धरने पर बैठे उपभोक्ता

अन्य खबरे , 212

मोहम्मदी लखीमपुर खीरी
विद्युत की लड़खड़ाई आपूर्ति व्यवस्था से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया लोग बूंद बूंद पानी को तरस गए जिससे उनका गुस्सा फूट गया और विद्युत उपकेंद्र मोहम्मदी पर बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने पहुंचकर अधिशासी अभियंता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए धरने पर बैठ गए जिससे प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारीयों पर जूं तक नहीं रेंगी है।
अधिकारियों की उदासीनता और अनैतिक कार्यों में संलिप्तता के चलते विद्युत आपूर्ति व्यवस्था नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में ध्वस्त हो जाने से त्राहि त्राहि मच गई लगातार कई दिनों से पूरे पूरे दिन आपूर्ति न मिलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया जिसके चलते लोगों का गुस्सा फूट गया जिसके चलते नगर के मां जानकी सेवा संस्थान के अध्यक्ष/समाजसेवी शिवम राठौर के नेतृत्व में, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह,अब्बास नकवी, मो हाशिम,संजीव मेहरोत्रा,अशफाक मंसूरी समेत सैकड़ो लोगों ने उपकेंद्र पर पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया सूचना पर पहुंचे सीओ अरुण कुमार सिंह,निरीक्षक उमेश चौरसिया ने मोर्चा संभाला और अधिशासी अभियंता से दूरभाष पर बात कर तत्काल आपूर्ति व्यवस्था बहाल करने की बात कही गई जिस पर उन्होंने छुट्टी होने पर बाहर होने की बात कह कर पल्ला झाड़ लिया बचाव में आए एसडीओ शुभम मौर्या ने आनंन-फानन में लाइन फाल्ट ठीक करा कर आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन देने पर प्रदर्शनकारियों ने धरना दो दिन के लिए स्थगित कर दिया है।

Related Articles

Comments

Back to Top