जनजाति गौरव वर्ष के उपलक्ष्य में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई

अन्य खबरे , 239

लखनऊ।


    पलिया कलां‌ लखीमपुर खीरी।उत्तर प्रदेश वनवासी सेवा संस्थान द्वारा संचालित पूज्य ठक्कर बापा आवासीय बालिका विद्यालय गोबरौला में जनजाति गौरव वर्ष के उपलक्ष्य में विद्यालय के बालिकाओं द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता करायी गयी जिसमें सभी बालिकाओं ने हिस्सा लिया।
         जनजाति गौरव वर्ष के विषय में भी बताया गया कि भारत सरकार इस वर्ष जनजाति गौरव वर्ष मना रही है जिसका समापन 15 नवंबर को होगा यह कार्यक्रम भगवान विरसा मुंडा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है इस कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों में रहने वाले जनजाति समुदाय के रहन सहन , खानपान, पहनावा पर प्रकाश डाला गया ।
      इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बृजेश कुमार चौबे, अकाउंटेंट लखपति सिंह, शिक्षक रामप्रकाश, रामबाबू, सरोजनी, प्रियंका, रिंका, आशा, रामदुलारी, रामसिंह, डॉक्टर रामशीष राम, वार्डन माधुसिंह, लालमन, एवं सभी बालिकाओं का पूरा सहयोग रहा।

Related Articles

Comments

Back to Top