1. “सेवानिवृत्त पी.पी.एस. अधिकारियों का वार्षिक अधिवेशन, वरिष्ठ सदस्यों को किया गया सम्मानित”

अन्य खबरे , 209

लखनऊ।

पी.पी.एस. (रिटायर्ड) आफीसर्स एशोशियेशन का वार्षिक अधिवेशन दिनांक 02.11.2025 को अध्यक्ष श्री गौतेन्द्र पाल सिंह की अध्यक्षता में पुलिस रेडियो मुख्यालय महानगर लखनऊ के सभागार में प्रातः 09.30 बजे से आयोजित किया गया जिसका संचालन श्री श्याम पाल सिंह महासचिव द्वारा किया गया। अधिवेशन में विगत में दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई तथा इस माह जन्मे सदस्यों को शुभकामनायें दी गई। मुख्य अतिथि श्री राजीव कृष्ण पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा 80 वर्ष से अधिक उम्र के अति वरिष्ठ सदस्यों को स्मारिका, मोमेंटो प्रदान कर व शाल ओढाकर सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि, विशिष्ट महानुभावों व उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों/सदस्यों को अध्यक्ष महासचिव व प्रदेश संयोजक आदि ‌द्वारा सम्मानित किया गया। अधिवेशन में प्रदेश के सभी जनपदों के लगभग 250 से अधिक पदाधिकारियों/ सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिन्हें स्मारिका, डायरी व उपहार आदि देकर सम्मानित किया गया। अधिवेशन में सेवानिवृत्त अधिकारियों के हित में किए गए कार्यों, उपलब्धियों व भावी योजनाओं से अवगत कराया गया। DGP महोदय के प्रतिनिधि श्री शलभ माथुर पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक/पुलिस महानिदेशक के जी0एस0ओ0 को निम्नलिखित समस्याओं से अवगत कराया गयाः-

1. शासन स्तर पर विचाराधीन चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिलों का निस्तारण निर्धारित समयावधि में कराने हेतु नियमों में संशोधन कराया जाए।

2. अंतरराष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को सेवारत कर्मियों की तरह सम्मानित किया जाये व सुविधाएं प्रदान की जाये।

3. सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अंतिम संस्कार में स्थानीय अधिकारियों के शामिल होने के निर्देशों का अनुपालन कराया जाए।

4. थानों पर उनके क्षेत्र में रहने वाले सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का पता/ विवरण अ‌द्यावधिक कराया जाए तथा नियमित मैत्री गोष्ठी आयोजित करने की व्यवस्था की जाये।

5. जनपदों में राष्ट्रीय पर्व एवं आयोजनों में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को भी आमंत्रित किया जाये।

6. सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध प्रचलित विभागीय कार्यवाहियों को शीघ्र पूरा कराया जाए।

7. आनलाइन साक्ष्य की व्यवस्था सभी जनपदों में सुचारू रूप से चलाने हेतु निर्देशित किया जाये। डीजीपी महोदय के प्रतिनिधि ने उपरोक्त समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का आश्वासन दिया। अधिवेशन में जस्टिस कमलेश्वर नाथ जी सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ सेवारत व सेवानिवृत्त अधिकारी उपस्थित रहे।

एसोसिएशन के पदा अधिकारीयों का चुनाव कराया गया जिसमे निम्नलिखित पदा अधिकारी
चुने गए:-

1. अध्यक्ष श्री गौतेंद्र पाल सिंह

2. उपाध्यक्ष- (a) श्री वीरेन्द्र कुमार जोशी, (b) श्री श्यामा कान्त त्रिपाठी, (c) श्री अशोक कुमार सिंह

3. महा सचिव श्री रामजी लाल निरंजन

4. कोषाध्यक्ष- श्री श्यामा कुमार सिंह

5. सचिव- (a) श्रीमती मिथलेश सिंह, (b) श्री रविन्द्र बहादुर सिंह, (c) श्री ओम प्रकाश तिवारी, (d) श्री प्रभात कुमार अवस्थी, (०) श्री दिनेश कुमार पाण्डेय

6. सह कोषाध्यक्ष- श्री प्रमोद वर्धन शर्मा

Related Articles

Comments

Back to Top