सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयन्ती के अवसर पर दिनांक 31.10.2025 को आयोजित "Run for Unity
अन्य खबरे Oct 30, 2025 at 04:42 PM , 261
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के के अवसर पर दिनांक 31 अक्टूबर, 2025 को हमारे देश की एकता. अखंडता एवं सुरक्षा को संरक्षित और मजबूत करने के प्रति हमारे Dedication को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूरे देश में "Run for Unity" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, ताकि राष्ट्रीय एकता का संदेश व्यापक रूप से प्रसारित हो। इस अवसर पर जनपदीय पुलिस को उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय स्तर से दिशा-निर्देश निर्गत किए गए हैं।
• कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रदेश के सभी कमिश्नरेट/जनपदों के मुख्यालय एवं उनके थानों पर "Run for Unity" का कार्यकम आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है।
• कार्यक्रम थानों के प्रमुख चौराहे या लैण्डमार्क से प्रारम्भ होगा। रेस की अवधि प्रातः 07.00 बजे से 10.00 बजे के मध्य 30 मिनट की होगी।
• रेस की लम्बाई 1.0 से 1.5 किलोमीटर होगी। मार्ग का चिन्हांकन कर दिशा संकेतक का प्रयोग एवं बैरिकेडिंग की जाएगी। प्रारम्भ एवं समापन बिन्दु स्पष्ट रूप से दिखाए जायेंगे।
• जनपद स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी रिकूट महिला/पुरुष आरक्षी भी इस कार्यकम में मुख्यालय व थाना स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।
• कार्यकम में खेल विभाग, विद्यालय, महाविद्यालय, एन०सी०सी०. स्काउट आदि के छात्र-छात्राओं तथा अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।
• कार्यक्रम में जनपद / कमिश्नरेट के सम्भांत व्यक्तियों, समाजसेवियों एवं प्रमुख स्पोर्टस पर्सन को भी आमंत्रित किया जाएगा।
• प्रतिभागियों द्वारा तिरंगे ध्वज का भी प्रयोग किया जायेगा ताकि कार्यकम का Motive राष्ट्रीय एकता एवं सौहार्द का प्रतीक बने।
• "Run for Unity" के पिछले वित्त में विद्यालय एवं महाविद्यालयी के छात्र/छात्राए तिरंगा लहराते हुए सम्मिलत होंगे।
• कार्यक्रम स्थल के आस-पास मेडिकल टीम / एम्बुलेन्स की व्यवस्था की जाएगी जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति को संभाला जा सके।
• प्रतिभागियों के लिए जल, ग्लूकोज / हल्का रिफ्रेसमेन्ट की व्यवस्था भी होगी।
• रेस मार्ग पर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस कर्मियों का व्यवस्थापन किया गया है।



























Comments