यूपी में त्यौहारों के सम्पन्न होने के बाद हो सकते हैं आईएएस अधिकारियों के तबादले !

अन्य खबरे , 147

लखनऊ।

स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी के सकुशल सम्पन्न होने और विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद राज्य में शीर्ष स्तर पर हो सकता है बड़ा प्रशासनिक फेरबदल.

वरिष्ठ आईएएस शशि प्रकाश गोयल के यूपी के मुख्य सचिव का पदभार संभालने के बाद से ही राज्य में प्रशासनिक फेरबदल की अटकलें लग रही थीं. पर विधानसभा सत्र और त्योहारों के कारण ये बदलाव नहीं हो सका. लेकिन अब चौबीस घंटे का विधानसभा सत्र और त्योहारों के सम्पन्न होने के बाद प्रशासनिक फेरबदल का रास्ता साफ हो गया है.

सूत्रों के अनुसार सीएस एसपी गोयल राज्य की नौकरशाही के शीर्ष पद पर आसीन होने के बाद अब एसीएस और प्रमुख सचिव स्तर पर बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है. सूत्रों के अनुसार कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार का कद बढ़ सकता है. माना रहा है कि ऊर्जा, नगर विकास, आवास, स्वास्थ्य नमामि गंगे और राज्य कर जीएसटी जैसे विभागों के प्रशासनिक मुखिया बदले जा सकते हैं.

सचिवालय में बड़े फेरबदल का असर जिलों व मंडलों में भी देखने को मिल सकता है. कुछ मंडलायुक्त और डीएम की सचिवालय में महत्वपूर्ण पदों पर पोस्टिंग हो सकती है. सचिव स्तर पर तैनात कुछ अफसर मंडलायुक्त बनाये जा सकते हैं...

Related Articles

Comments

Back to Top