पेयरिंग के पश्चात्‌ रिक्त हुए पाँच विद्यालय भवनों में आज से बाल वाटिका का शुभारंभ.

अन्य खबरे , 195

15 अगस्त 2025. सरोजिनी नगर, लखनऊ I स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर आज विकासखंड सरोजिनी नगर में पेयरिंग के पश्चात रिक्त हुए पांच विद्यालय भवनों में आदर्श बाल वाटिका का शुभारंभ किया गया. प्राथमिक विद्यालय बचान खेड़ा में विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री आर पी यादव एवं सीडीपीओ श्री शैलेन्द्र सिंह की उपस्थिति में बाल वाटिका का शुभारंभ ग्राम प्रधान भटगांव श्रीमती तारा देवी ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर शुचिता त्रिपाठी, उदय प्रताप सिंह, विद्यालय के शिक्षक तथा सैकड़ों की संख्या में अभिभावक एवं ग्रामवासी तथा बच्चे उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन एआरपी ज्ञान प्रताप सिंह ने किया.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री आर पी यादव ने उपस्थित जन समुदाय से अधिक से अधिक नामांकन करवाने की अपील किया.
        इसके साथ प्राथमिक विद्यालय पालखेड़ा में आदर्श बाल वाटिका के शुभारंभ के अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री शिव कुमार सिंह एवं एआरपी भूपेश ओझा उपस्थिति रहे. प्राथमिक विद्यालय रूपखेड़ा में बाल वाटिका का संचालन आज प्रारंभ हुआ वहां पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री शिव कुमार सिंह एवं एआरपी शन्नो राय उपस्थित रहीं. प्राथमिक विद्यालय हुलास खेड़ा में  बाल वाटिका के शुभारम्भ के अवसर पर ग्राम प्रधान एवं अभिभावकों के साथ एआरपी श्रीमती प्रतिमा मिश्रा एवं प्राथमिक विद्यालय महेंद्र में बाल वाटिका के शुभारंभ के अवसर पर वहां पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों के साथ एआरपी सर्वेश गौतम उपस्थित रहे.

Related Articles

Comments

Back to Top