डीसी रोड कालोनी में गंदगी का अंबार
अन्य खबरे Aug 05, 2025 at 08:15 PM , 135सुनील शर्मा
लखीमपुर खीरी। जिलाधिकारी आवास से चंद कदम की दूरी पर बनी काशीराम आवास डीसी रोड कालोनी वीवीआईपी वार्ड सिविल लाइंस में स्थित है लेकिन यहां साफ सफाई के नाम पर खाना पूर्ति ही की जाती है। यहां सफ़ाई के नाम पर सफाई कर्मी सिर्फ खाना पूर्ति कर सड़कों पर झाड़ू फेरा कर अपना दिन भरते है और तो और लोगों का यह भी आरोप है कि सफाई नायक तो कभी भी अपने सफ़ाई कर्मियों के काम को चेक तक नहीं करते वह तो बस चेयरमैन साहिबा की हां हुजूरी चरण वंदना करने तक सीमित रहते हैं ताकि अगर उनकी कोई शिकायत हो तो कहीं दिक्कत में न आ जाएं। चलिए अब बात हो जाए गंदगी की तो वह वहां है जहां काशीराम आवासों को शुद्ध हवा मुहैया कराने के लिए छोड़े गए वेंटिलेटर स्पेस को लिया गया है। वहां पर सालों से गंदगी कीचड़ का अंबार भरा हुआ है जिससे शुद्ध हवा की जगह आने वाली बदबू और सड़ांध से स्थानीय कॉलोनी वासियों का जीना दूभर है। यह हालात एक ब्लॉक की नहीं बल्कि पूरे ब्लॉकों में है जिसको किसी भी समय देखा जा सकता है। थोड़ा लिखा अधिक समझना कि कहावत में यह लिखने व तस्वीर मात्र बानगी भर है अर्थात् हकीकत कुछ और ही ज्यादा है। निवासी लोगों ने अपने ब्लॉकों के पीछे की कोलिया की सफाई और पार्कों का बड़ा बड़ा जंगल साफ करवाकर सुरक्षित पार्कों का सौंदर्यीकरण कराने पार्कों में बच्चों हेतु झूला इत्यादि भी लगवाने की मांग की है।



























Comments