हरियाली उत्सव सीजन फोर - फन मोर में चुनी जाएंगी “नव अंशिका हरियाली क्वीन”
जनपत की खबर Jul 06, 2025 at 09:55 PM , 164इस उत्सव में सौन्दर्य की होंगी स्वीट 60 की भी दिलचस्प प्रतियोगिताएं
लखनऊ 6 जुलाई। रेल विहार और नव अंशिका फाउण्डेशन की ओर से शनिवार 26 जुलाई को “हरियाली उत्सव सीजन फोर - जोश मोर” का आयोजन गोमती नगर विराज खंड स्थित होटल क्लासियो कलेक्शन में किया जा रहा है। यह आयोजन दोपहर 11:30 बजे होगा। इसमें सौन्दर्य और टैलेंट के एक से बढ़कर एक दिलचस्प प्रतियोगिताएं होगी।
नव अंशिका फाउण्डेशन की अध्यक्षा नीशू त्यागी ने बताया कि “हरियाली उत्सव सीजन फोर - जोश मोर” में रैंप वॉक और टैलेंट हंट शो आकर्षण का केन्द्र बनेगा वहीं नव अंशिका हरियाली क्वीन 2025 और स्वीट सिक्सटी हरियाली क्वीन 2025 के साथ ही बेस्ट हेयर स्टाइल, ड्रेस, स्माइल, पर्सनैलिटी, परफार्मेंस, रैंप वॉक, मेकअप, डांस, टैलेंट, मेंहदी, सुंदरी, कजरा, चूड़ी श्रंगार, एक्सप्रेशन, सिंगर, आर्नामेंट, फुटवियर और नेल्स के टाइटल अवार्ड भी दिए जाएंगे। इच्छुक महिलाएं दूरभाष 9721700025 और 9335222238 पर भी संपर्क सकती हैं। इसके साथ ही सम्बंधित जानकारियां और फेसबुक लिंक facebook.com/nishu.tyagi.7792 पर भी अपलोड की जाएंगी।
इसके सह-संयोजक थिएटर एंड फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव दबीर सिद्दीकी ने बताया कि हरियाली तीज का उत्सव श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। जो कि इस साल रविवार 27 जुलाई को मनाया जा रहा है। इसकी पूर्व संध्या पर शनिवार 26 जुलाई को “हरियाली उत्सव सीजन फोर - फन मोर” का आयोजन भव्य स्तर पर किया जा रहा है। आस्था, उमंग, सौंदर्य और प्रेम का यह उत्सव, शिव-पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। झूलों और गीतों का आनंद लेती युवतियां और महिलाएं प्रकृति की उमंग से सराबोर होते हुए हरे रंग के लहंगा, चोली, सलवार सूट और साड़ी को पहन कर इस प्रकृति पर्व को मनाती हैं। ऐसे में नए दौर की महिलाओं की रुचि अनुरूप इस बार “हरियाली उत्सव सीजन फोर – जोश मोर” का आयोजन भी नए रूप में किया जा रहा है।































Comments