मोहनलालगंज लखनऊ में प्रधान संघ ने विद्यालय मर्जर का किया विरोध।खंड शिक्षाधिकारी को ज्ञापन दिया।

राष्ट्रीय , 153

लखनऊ।

परिषदीय स्कूलों के विलय को लेकर प्रधान संघ ने विरोध जताया। साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखनऊ को संबोधित ज्ञापन खण्ड शिक्षा अधिकारी मोहनलालगंज को देकर विद्यालय विलय पर रोक लगाए जाने की मांग की।  सोमवार को प्रधान संघ मोहनलालगंज कहा है कि कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों का समायोजन शासन की मंशा के अनुरूप किया जा रहा है, किन्तु काफी संख्या में विद्यालय ऐस है, जिनके मध्य की दूरी लगभग 02 किलो मीटर से भी अधिक है, और कई जगह रोड व नहरों को भी पार करके जाने का रास्ता है. दूरी अधिक होने व रोड व नहर की वजह से बच्चों को स्कूल पहुंचने में बाधक है, क्योंकि सड़क पर वाहनों का आवागमन अधिक होता है, तथा अधिकतर श्रमिक परिवारों के बच्चे होते है, जिनको स्वकूल छोड़ने व लेने जाने के समय में घर पर कोई नहीं रहता दूरी के कारण रास्ते में कोई अप्रिय घटना घट सकती है, उन्होंने कहा यह प्रक्रिया लागू होगी तो काफी बच्चों की शिक्षा में बाधा उत्पन्न होगी इसलिए ग्रामीण श्रमिकों के बच्चों के शिक्षण का कार्य जहाँ चल रहा है. वहीं चलने दिया जाये।

Related Articles

Comments

Back to Top